शुक्रवार, 20 नवंबर 2009

सूत्र-22


दुनिया की सारी कलाओं का उद्देश्य प्रकृति को व्यक्त करने की नाकाम कोशिश है।

गुरुवार, 19 नवंबर 2009

सूत्र-21


प्रकृति से इत्तर ना तो जीवन है और ना ही सृजन

बुधवार, 18 नवंबर 2009

सूत्र-20


किसी से खुशी बाँटने से हम उसे करीब महसूस करते हैं, और दुख हम उसी से बाँटते हैं जो हमारे करीब होता है।

मंगलवार, 17 नवंबर 2009

सूत्र-19


पैदल चलने से आत्मविश्वास बढ़ता है।

सोमवार, 16 नवंबर 2009

सूत्र-18


संस्कारों और विचारों के द्वंद्व से जो कुछ निकलता है वही आधुनिकता है।

रविवार, 15 नवंबर 2009

सूत्र-17


यदि भलाई करना आपकी मजबूरी है तो ही आप भले आदमी हैं

शनिवार, 14 नवंबर 2009

सूत्र-16


कमियाँ ही जिंदा रखती है, पूरापन मार देता है, एक आसान और सुखद मौत

गुरुवार, 12 नवंबर 2009

सूत्र-15


.पुरूष की नज़र शिखर पर और स्त्री की नज़र क्षितिज पर होती है......

मंगलवार, 10 नवंबर 2009

सूत्र-14


रुग्णता रचनाकार को पुनर्ताजगी देती है

सोमवार, 9 नवंबर 2009

सूत्र-13


रचनात्मकता छोटे शहरों में पनपती है पर पनाह मिलती है उसे बड़े शहरों में.....

रविवार, 8 नवंबर 2009

सूत्र-12


सफलता अभावों में पनपती है

शनिवार, 7 नवंबर 2009

सूत्र-11


भाग्य से मिली उपलब्धि असुरक्षा को जन्म देती है, जबकि कर्म से पाने पर आत्मविश्वास का जन्म होता है।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2009

सूत्र-10


In INDIA religion is a medicine to forget the ABSURD of life.

गुरुवार, 5 नवंबर 2009

सूत्र-9


हम षडयंत्रों के दौर में रहते हैं....

बुधवार, 4 नवंबर 2009

सूत्र-8


जो कुछ नैसर्गिक है, वह सुंदर है, शेष सब छलावा

मंगलवार, 3 नवंबर 2009

सूत्र-7


शिखर से इतिहास उपजता है और संघर्ष से साहित्य

सोमवार, 2 नवंबर 2009

सूत्र-6


आपके सामने खड़ा हर आदमी एक ऐसा आईना है, जिसमें आपका अक्स नज़र आता है

रविवार, 1 नवंबर 2009

सूत्र-5


रोने के बाद भी होता है सृजन का अहसास