शुक्रवार, 23 दिसंबर 2011

सूत्र - 133


भावना संस्कृतियों की वाहक है और तर्क सभ्यताओं के.

शनिवार, 19 नवंबर 2011

सूत्र - 132


नैतिकता किसी भी युद्ध में शस्त्र नहीं हो सकती.

रविवार, 6 नवंबर 2011

सूत्र - 131


'सेना' मानवीय सभ्यता का सबसे अ-नैतिक और अ-मानवीय आविष्कार है.

शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

सूत्र - 130


मृत्यु 'होने' और 'न-होने' के बीच का महज एक क्षण है.

मंगलवार, 27 सितंबर 2011

सूत्र - 129


दुख से सुलह कर लेना, उसे सह लेने का सबसे आसान तरीका है.

मंगलवार, 13 सितंबर 2011

सूत्र - 128


भावना का संबंध अस्तित्व (जन्म) से और बुद्धि का संबंध व्यक्तित्व (दुनियादारी) से है.

सोमवार, 5 सितंबर 2011

सूत्र - 127


दुख भविष्य है, सुख वर्तमान.