मंगलवार, 8 जुलाई 2014

सूत्र - 153

निसर्ग कलाकार है, सभ्यताएँ दुनियादार.

बुधवार, 26 फ़रवरी 2014

सूत्र - 152


तार्किकता हमें वहशी किस्म का मज़ा देती है, जबकि भावुकता आध्यात्मिक आनंद...

बुधवार, 30 अक्टूबर 2013

सूत्र - 151


कर्म से ही रस की निष्पत्ति संभव है.

बुधवार, 7 अगस्त 2013

सूत्र - 150

हार से डर हर जीत से वंचित कर देता है.

मंगलवार, 11 जून 2013

सूत्र - 149

'कल' सारे विकारों की जड़ है.

रविवार, 2 जून 2013

सूत्र - 148



दुःख अपनी संरचना में आध्यात्मिक होता है और सुख भौतिक.

मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

सूत्र - 147


'पूर्ण समृद्धि' विनाश का प्रवेश-द्वार है.

शुक्रवार, 15 मार्च 2013

सूत्र 146

बचपन 'आज' है, जवानी 'कल' (भावी) और बुढ़ापा 'कल' (विगत) है.

सोमवार, 11 मार्च 2013

सूत्र - 145

हमारे दौर की प्रेरणा साहित्य नहीं, इतिहास है.

शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

सूत्र - 143

बाध्यता भी बंधन है.

मंगलवार, 22 जनवरी 2013

सूत्र-142

दुख विकल्पहीन है.

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

सूत्र - 141



कला की हर विधा की उपलब्धि उदात्तता या आदर्श को विश्वसनीय बनाना है.

शनिवार, 1 सितंबर 2012

सूत्र 140

विश्वास भी एक बंधन है.

बुधवार, 4 जुलाई 2012

सूत्र - 139


ज्ञान का लक्ष्य इंसान को 'भोक्ता' से 'दृष्टा' बनाना है.

सोमवार, 4 जून 2012

सूत्र - 138




सुख उदार बनाता है, तो दुख कृपण.

रविवार, 20 मई 2012

सूत्र - 137

आत्मपीड़ा में भी सुख है.

बुधवार, 25 अप्रैल 2012

सूत्र - 136

स्वभाव और सिद्धांत, सुविधा का ही विस्तार है.

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2012

सूत्र - 135


जीवन गणित नहीं, साहित्य है.

बुधवार, 8 फ़रवरी 2012

सूत्र - 134


शिखर पर सिर्फ भय बचता है.